Wednesday , 19 August 2026
Home आगरा Agra News: The Jaineshwari Diksha Mahotsav will be held at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: The Jaineshwari Diksha Mahotsav will be held at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

144

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में होगा उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव. मंदिर समिति ने किया पत्रिका का विमोचन

आगरा-समाधिस्थ आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज एवं आचार्यश्री अभिनंदन सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से वैज्ञानिक संत आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 5 एवं 6ं जुलाई को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, छीपीटोला रकाबगंज थाने के सामने में उपाध्याय पदारोहण दिवस एवं भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा महोत्सव के पोस्टर का भी विमोचन किया गया|पत्रकारों को संबोधित करते हुए आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज ने कहा कि यह आयोजन आगरा के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर है।महोत्सव में कोटा के ब्रह्मचारी मोहनलाल भैय्या को जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी|

निर्यापक मुनि श्री शिवदत्तसागर जी महाराज को उपाध्याय पद के संस्कार संपन्न होंगे।श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन उप पंचायत समिति, छीपीटोला के अध्यक्ष मनोज जैन 'बल्लो ने बताया कि 5 जुलाई को प्रातः7:00 बजे पाठशाला शिक्षक संगोष्ठी दोपहर 2:00 बजे से गणधर वलय विधान तथा सांय 7:00 बजे से ब्रह्मचारी मोहनलाल भैय्या की विनोली यात्रा एवं गोदभराई का आयोजन होगा। मंदिर समिति के मंत्री मुरारीलाल जैन एवं मुख्य संयोजक अनिल जैन कांटे वालों ने बताया कि 6 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे भव्य शोभायात्रा जैन भवन से प्रारंभ होकर पार्श्वधाम पहुंचेगी|जहां ध्वजारोहण,चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन,उपाध्याय पदारोहण,दीक्षा संस्कार एवं अन्य मांगलिक धार्मिक विधियां संपन्न होंगी।उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विशाल पंडाल की व्यवस्था की जा रही है। विभिन्न नगरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बसों के माध्यम से आगरा पहुंचने की संभावना है। चातुर्मास की मंगल कामना को लेकर विभिन्न स्थानों से आचार्यश्री निर्भयसागर जी महाराज को श्रीफल अर्पित करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार यह दो दिवसीय महोत्सव आगरा के धार्मिक इतिहास का एक यादगार आयोजन सिद्ध होगा।इस मौके पर मनोज जैन बल्लो,अनिल जैन कांटे,मुरारी लाल जैन,अक्षय जैन,हेमंत जैन,प्रवीन जैन नेताजी मोनू जैन,दीपक जैन,आयुष जैन, राजेश जेन,बिट्टू जैन,समस्त मंदिर समिति के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 19th August 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: PRD personnel created a ruckus at Vikas Bhawan in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीआरडी जवानों ने मानदेय न मिलने पर किया विकास भवन...

आगरा

Agra News: DM conducted a surprise inspection of the Kasturba Gandhi Residential Girls’ School and the Composite School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने क्लासरूम में बच्चों को दी क्लास, मिड डे...

आगरा

Eye donation by Mrs Neeraj Jain will brighten two dark lives

आगरालीक्स…आगरा के एंथला अपार्टमेंट निवासी श्रीमती धीरज जैन के नेत्रदान से दो...

error: Content is protected !!