आगरालीक्स…आगरा में दीपावली की शापिंग का आखिरी सप्ताह आज से शुरू. सोमवार को बाजारों में उमड़ी भीड़. सबसे ज्यादा इन मार्केट्स में रही रौनक
दीपावली का काउंटडाउन शुरू हो गया है. शॉपिंग करने के लिए आज से आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है. सोमवार को बाजारों में जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली. शहर के पुराने बाजार हों या फिर एमजी रोड पर स्थित शोरूम्स. मॉल्स हो या फिर रेस्टोरेंट. हर जगह लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी. दीपावली पर कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में खरीददारी करने के लिए लोग निकल रहे हैं. कपड़ों के शोरूम्स के अलावा जूतों की दुकानों, ज्वैलरी शॉप्स, सजावट के सामान वाली दुकानों और इलेक्ट्रिक आइटम्स रखने वाली दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई.

इन बाजारों में रही रौनक
आज सोमवार है.ऐसे में कई मार्केट्स सोमवार को बंद रहती हैं लेकिन पंचोत्सव को लेकर सभी दुकानें खुली रहीं. शहर के सिंधी बाजार, किनारी बाजार, रावतपाड़ा, दरेसी और सुभाष बाजार में सबसे ज्यादा कस्टमर्स का फुटफॉल देखने को मिला. यहां दोपहर के समय जाम की भी स्थिति देखी गई. इसके अलावा शाहगंज मार्केट में भी अच्छी भीड़ रही. शहर के एमजी रोड और सदर स्थित शोरूम्स मेंभी सुबह से रात तक कस्टमर्स आते रहे.