आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर बाजारों में उमड़े खरीदार. शोरूम और दुकानों पर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी से जगमग हो रहे मार्केट
आगरा के किनारी बाजार, जौहरी बाजार, रावतपाड़ा, लुहार गली, फुव्वारा, नमक की मंडी, बिजलीघर, सदर बाजार, राजा की मंडी, शाहगंज, एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड उखर्रा, शास्त्रीपुरम, कमला नगर, मधु नगर, बल्केश्वर, यमुना पार, कालिंद्री विहार, जयपुर हाउस समेत शहर के हर कोने पर दुकाने सज गई हैं।
बर्तन की दुकानों पर बिखरी है चमक, कल और बढ़ेगी रौनक
कसेरट बाजार और राजा की मंडी के बर्तन कारोबारियों का कहना है कि बर्तनों की खरीदारी आज थोड़ी कम रविवार को ज्यादा होगी। बाजार पूरी तरह से तैयार है। हर वर्ग के लिए स्टील, तांबा, पीतल के बने बर्तन बाजार में मौजूद है। थोक बर्तन बजार के रुख से अनुमान है कि इस बार पिछले बार धनतेरस से कई करोड़ के ज्यादा कारोबार से अधिक होने की उम्मीद है। शनिवार को लोहे की खरीदारी करने से लोग कतराते हैं। ऐसे में रविवार को पहले से बुक वाहनों की डिलेवरी होगी।

वाहन शोरूम संचालकों का कहना है कि इस बार वाहनों की बुकिंग लंबी होने के कारण धनतेरस पर वाहन उठाने वालों की सुबह से लाइन लग जाएगी। दीपावली पर भीवाहनों को पाने वालों की कतार लगी है, लेकिन मिलना मुश्किल है।
सर्राफ कारोबारियों का मानना है कि धनतेरस पर खरीद के लिए बुकिंग हो चुकी हैं। इसके अलावा फुटकर के ग्राहक भी बाजार में आ रहे हैं। इस बार त्योहार अच्छा चल रहा है और यह सीजन अच्छा जाएगा।
मिठाई की दुकानों पर भी भीड़
मिठाई विक्रेताओं की दुकानों पर खासी भीड़ रही। गिफ्ट पैक कल से ही भिजवाने शुरू हो गए थे, जबकि आज भी इसके लिए काफी मारामारी की स्थिति रही।