Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: The mayor of Agra has taken a tough stand on the alleged road scam and formed an investigation committee…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: The mayor of Agra has taken a tough stand on the alleged road scam and formed an investigation committee…#agranews

416

आगरालीक्स…आगरा में कथित सड़क घोटाले को लेकर मेयर हुई संख्त. जांच कमेटी बनाई. अधिकारियों की उदसीनता के बाद खुद आईं एक्शन में…कुछ दिन पहले मेयर ने देखी थीं सड़कें

नगर निगम द्वारा हेमा पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहे तक किए गए सड़क निर्माण में सामने आए कथित घोटाले के मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आ गया। अधिकारियों की उदासीनता को देखते हुए पक्ष और विपक्ष के पार्षदों के साथ आमजन की मांग को देखते हुए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने खुद अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी। बीते दिनों उजागर हुए इस कथित घोटाले को लेकर नगर निगम में माहौल काफी गर्म था। सदन में पार्षदों द्वारा हंगामा किया गया था और पूरे मामले की जांच करने के लिए भाजपा पार्षदों ने मांग की थी, इसके बाद महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने सदन में नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल से जांच कमेटी गठित करके पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद महापौर ने खुद मौके पर जाकर निगम के अधिकारियों के साथ सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया था, जिसमें सड़क निर्माण और क्षेत्रीय लोगों द्वारा बातचीत के आधार पर काफी गड़बड़ियां पाई गई थीं। महापौर द्वारा नगरायुक्त को कमेटी गठित करके जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा इस मामले में कोई जांच कमेटी गठित न करने और उदासीनता दिखाने पर महापौर ने खुद ही अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी। महापौर ने बुधवार को नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को लिखे पत्र में लिखा है कि मीडिया द्वारा उजागर किए गए सड़क निर्माण में गड़बड़ी के मामले महापौर ने द्वारा दिनांक 24.11.2025 एवं दिनांक 26.11.2025 पत्र लिखा गया था। जिनका सन्दर्भ ग्रहण करें जिसके द्वारा वर्णित प्रकरण की जाँच कमेटी गठित कराते हुए तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। वर्णित प्रकरण में आपके स्तर से कमेटी गठित न किया जाना नगर निगम की उदासीनता परिलक्षित हो रही है तथा जन-सामान्य एवं सम्मानित पार्षदों के मध्य पारदर्शिता प्रदर्शित नही हो पा रही है तथा नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। अधोहस्ताक्षरी द्वारा सम्मानित पार्षदों एवं अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ हेमा पेट्रोल पम्प से पश्चिमपुरी को जाने वाले मार्ग एवं रोड पटरी तथा नाले का निरीक्षण भी किया गया था जिसमें मौके पर भ्रष्टता की परतें खुलती पायी गयी जिसका समाचार पत्रों में प्रकाशन भी हुआ है।

वर्तमान में नगर निगम की ओर से कार्यवाही न होने के कारण नगर निगम की जनता के मध्य विश्वस्नीयता कम हो रही है। अतः नगर निगम की छवि धूमिल न हो, जन सामान्य के मध्य कार्यो की पारदर्शिता बनी रहे, जिसके दृष्टिगत सम्मानित पार्षदों एवं अधिकारियों की संयुक्त कमेटी गठित की जाती है जो तीन दिवस में वर्णित प्रकरण की स्पष्ट जॉच करते हुए अधोहस्ताक्षरी को अपनी जॉच आख्या प्रस्तुत करेगी। इस सम्बन्ध में आप आज ही अपने स्तर से गठित कमेटी के अधिकारियों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें तथा मा० पार्षदों को भी पत्राचार के माध्यम से सूचित करें।

महापौर ने पार्षद हेमंत प्रजापति, विपक्षी पार्षद यशपाल सिंह, पार्षद प्रवीना राजावत, पार्षद रवि करौतिया, पार्षद वीरेंद्र लोदी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर निगम आगरा और अधिशासी अभियन्ता अरविन्द श्रीवास्तव को जांच कमेटी में शामिल किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!