यूपीलीक्स…रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी. लोगों ने देखा और पकड़ लिया. प्रेमी बोला—बहुत प्यार करता हूं…लोगों ने रात को ही करा दिया दोनों का निकाह. पूरी खबर पढ़ें..
यूपी के मेरठ से एक अजब गजब खबर सामने आई है. परीक्षितगढ़ के गावं इकला रसूलपुर में रात को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया लेकिन उसे मिलते देख गांव वालों ने देख लिया. फिर क्या था, बात कुछ ऐसी हुई कि दोनेां का रात को ही निकाह करा दिया. रात को ही सारी रस्में हुईं और आधी रात को दूल्हा—दुल्हन को नकदी देकर रवाना किया. यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.तीन साथियों के साथ मिलने पहुंचा प्रेमिका के पास
मंगलवार शाम को मवाना के मोहल्ला गाढ़ा चौक में रहने वाला अलफाज अपने तीन साथियों के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव इकला रसूलपुर आया. प्रेमिका के घरवाले उस समय मेरठ में आंखों की जांच कराने गए थे. प्रेमी को प्रेमिका से मिलने घर जाते हुए ग्रामीणों ने देख लिया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. प्रेमी के तीनों साथी वहां से भाग गए. पकड़े गए प्रेमी अलफाज ने कहा कि वह प्रेमिका से बहुत प्यार करता है.
ग्रामीणों ने फोन करके दोनों के परिजनों को मौके पर बुला लिया. देर रात युवक के परिजन गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों का निकाह कराया जाएगा लेकिन युवक के पक्ष पहले मामले से पल्ला झाड़ने लगे लेकिन पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर वह मान गए. युवती के परिजन भी निकाह पर राजी हो गए. काफी देर बात आपसी समझौता के बाद गांव में ही दोनों के परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी व प्रेमिका का निकाह मौलाना ने पढ़ा. रात को ही दुल्हन के मेहंदी लगाई गई और शादी का जोड़ा मंगवाया. आधी रात को दुल्हन की विदाई के समय दूल्हे को नकदी देकर रुख्सत किया.