आगरालीक्स…आगरा में 17 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान. अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे..जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा का तापमान इस समय खुशनुमा कह सकते हैं. न तो ज्यादा गर्मी पड़ रही है और न ही ज्यादा सर्दी का अहसास हो रहा है. दिन में जहां धूप निकल रही है तो वहीं रात होते ही हल्की हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है जो कि सुबह तक रहता है. इसका असर तापमान पर भी देखा जा रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ सकता है.