आगरालीक्स….दिवाली की शाम से पहले ही शहर का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर. आतिशबाजी के समय सेहत का भी रखें ध्यान
आगरा में दिवाली की शाम से पहले ही शहर का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. आज शाम को 8 बजे के बाद शहर में आतिशबाजी भी होगी जिसके कारण इसके और अधिक बढ़ने की संभावना भी है. ऐसे में स्वास्थ्य विभााग से लेकर चिकित्सकों ने भी लोगों को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है.

हरित पटाखों से होगा कम प्रदूषण
बता दें कि शासन स्तर से इस बार हरित पटाखें ही चलाने की अनुमति दी गई है. आगरा में 9 स्थानों पर पटाखों की खुले में बिक्री हो रही है लेकिन ये पटाखे हरित पटाखे हैं जो कि प्रदूषण कम करते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने पटाखे चलाने की समय सीमा भी दो घंटे रखी है जिससे कि प्रदूषण लेवल ज्यादा खतरनाक न हो पाए.