आगरालीक्स…सोने और चांदी की कीमतों में तीसरे दिन भी गिरावट का रुख।आज भी कीमतों में आई कमी। जानें कमी का कारण। आगे कैसा रहेगा बाजार। आज के रेट..
सोना 58,380 रुपये पर

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 58,380 रुपये पर चल रहा था। इसमें कल की अपेक्षा 324 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
चांदी भी 68 हजार रुपये के करीब आई
चांदी के भाव में भी कमी आई है 999 शुद्धता की एक किलो चांदी 68,194 रुपये पर पहुंच गई है।
वायदा बाजार में भी नरमी का रुख
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी का रुख रहा। दोपहर तक दस ग्राम सोना 58,306 रुपये के भाव पर चल रहाथा, जबकि चांदी एक किलो 68,141 रुपये के भाव पर थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से गिरे हैं भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में आ रही तेजी पर ब्रेक लगा है। कीमतों में गिरावट आ गई है। माह भर में सोना 2150 रुपये सस्ता हुआ है।वहीं चांदी की कीमतों में भी 4700 रुपये की गिरावट आ गई है।
आने वाले दिनों में थोड़ी और कमी संभव
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति देखते हुए आने वाले दिनों में भी दोनों कीमती धातुओं में थोड़ा और करेक्शन देखने को मिल सकता है।