आगरालीक्स…हाइवे पर चलती बाइक पर ‘इश्क’. बाइक चला रहे बॉयफ्रैंड की गोद में बैठी गर्लफ्रैंड. टाइम-रात के साढ़े 12 बजे…अब बताइए ये प्यार है या कुछ और है…देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर इश्क करता हुआ नजर आ रहा है. वायरल वीडियो गाजियाबाद के नेशनल हाइवे 9 का है. यह बॉयफ्रैंड तेज बाइक चला रहा है जबकि उसकी गर्लफ्रैंड उसकी गोद में बैठी हुई है और दोनेां हाइवे पर अश्लील हरकत करने के साथ-साथ खुलेआम नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं. यह वीडियो 20 जून को रात साढ़े 12 बजे का बताया जा रहा है.
इधर वीडियो के सोशल मीडिया परवायरल हो जाने के बाद गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस एक्शन में नजर आई है और बाइक का 21 हजार रुपये का चालान किया गया है. पुलिस अभी इस मामले मेें और जांच कर रही है.