आगरालीक्स…कपड़ा व्यापारी को स्कॉर्पियो ने रौंदा. हादसा और हत्या पर उलझी गुत्थी. सीसीटीवी वीडियो देख चौंके परिजन. दर्ज कराया मुकदमा
आगरा मंडल के टूंडला में गुरुवार रात को स्कॉर्पियो ने कपड़ा व्यापारी को हाइवे पर रौंद दिया. हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई लेकिन अब घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया जिसे देखकर परिजन चौंक गए हैं. इसमें स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को पीछे से लेकर युवक को रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है. इस मामले में परिजनों ने चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये है घटना
मामला फिरोजाबाद के टूंडला का है. थाना लाइनपार के विष्णुनगर का रहने वाला कपड़ा व्यापारी विनय कुमार गुरुवार रात के राजा का ताल स्थित मास्टर ढाबे पर खाना खाने के लिए आया था. खाना खाकर वह वापस घर जा रा था कि तभी स्कार्पियो सवार ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने घटना को हादसे में दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना को लेकर परिजन ढाबे पर पहुंचे ता उन्होंने ढाबे पर लगे सीसीटीवी को देखा. इसमें पूरी घटना कैद हो गई है. सीसीटीवी में स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी को बैक किया और फिर उसके बाद युवक को रौंदा है. मामले में परिजनों का आरोप है कि विनय का स्कॉर्पियो सवारों से विवाद हुआ था जिसके बाद स्कॉर्पियो सवारों ने उसे रौंद कर मार डाला है. थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है. उन्होंने हत्या की तहरीर दी है.