आगरालीक्स…जेल अधीक्षिका हुई उग्र, सिपाहियों के लिए बोले अपमानजनक शब्द. बोलीं—गाली देने का मन करता है…वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मैनपुरी की जेल अधीक्षिका सिपाहियों को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती नजर आ रही हैं. हालांकि अधिकारी का कहना है कि वायरल वीडियो में छेड़छाड़ कर बढ़ा—चढ़ा कर पेश किया गया है.

वायरल वीडियो जिला कारागार में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात कोमल मंगलानी का बताया गया है. वीडियो में वह आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंच पर हाथ में माइक लिए अचानक से उग्र होकर गाली देती हुई रुक गईं. इसके बाद उन्होंने सिपाहियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया. इसका एक वीडियो वहां मौजूद किसी ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया.
इस मामले में जेल अधीक्षिका कोमल मंगलानी ने बताया कि आंबेडकर जयंती पर वह चीफ गेस्ट थीं. कुछ लोगों द्वारा हरकत की जा रही थी जो उन्हें अच्छी नहीं लगी. इस पर गुस्सा जाहिर किया गया लेकिन वायरल वीडियो में छेड़छाड़ कर उसे बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया है.