आगरालीक्स…आगरा की 6 तहसीलों में 17 दिन से चल रही हड़ताल. न रजिस्ट्री हो रही है और न ही कोई अन्य कामकाज. 17 दिन में लगभग 72 करोड़ के राजस्व का नुकसान
आागरा की छह तहसीलों में पिछले 17 दिन से अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इसके कारण निबंधन कार्यालय खाली पड़ा हुआ है. न तो कोई रजिस्ट्री हो रही है और न ही कोई अन्य कामकाज. एक अनुमान के अनुसार इस हड़ताल से अभी तक 72 करोड़ के राजस्व का नुकसान हो गया है और हड़ताल अभी भी जारी है. जमीन का बैनामा न होने से क्रेता और विक्रेता दोनों ही परेशान हैं. अनिश्चितकालीन हड़ताल17 दिन से तहसीलों में अधिवक्त अपनी मांग को पूरी न होने को लेकर हड़ताल पर हैं. सोमवार को भी अधिवकता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर हड़ताल पर रहे. सदर तहसील सहित अन्य तहसीलों में भी किसी भी प्रकार का कोई निबंधन एवं न्यायिक कार्य् नहीं हुआ. सदर तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविदं कुमार दुबे का कहना है कि हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए कर दिया गया है. अधिवक्ता न्यायिक व निबंधन कार्य से विरत रहेंगे.