आगरालीक्स…ताजमहल कितना सेफ, सभी एंट्री और एग्जिट गेट, सुरक्षा चेक प्वाइंट्स, सीसीटीवी निगरानी को अधिकारियों ने निरीक्षण में देखा. पर्यटकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली भी देखी
अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा उत्तर प्रदेश, स्पेशल डायरेक्टर आसूचना ब्यूरो, मण्डलायुक्त आगरा, पुलिस आयुक्त आगरा, अधीक्षण पुरातत्वविद, द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त, आगरा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा रेंज, उपमहानिरीक्षक पीएसी, उपमहानिरीक्षक सीआईएसएफ, पुलिस उपायुक्त नगर, सहित संबंधित सुरक्षा एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ताजमहल परिसर का भ्रमण किया गया।निरीक्षण के दौरान ताजमहल परिसर के सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं, सुरक्षा चेक प्वाइंट्स, आगंतुकों के मार्ग, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था एवं पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा उत्तर प्रदेश, स्पेशल डायरेक्टर आसूचना ब्यूरो, मण्डलायुक्त आगरा, पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा में सर्किट हाउस, आगरा में एक उच्च स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को ताजमहल की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं चाक-चौबंद बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।