आगरालीक्स…एक्सीडेंट में डॉक्टर की मौत. ड्यूटी करके बाइक से लौट रहे थे घर. आगरा रीजन की घटना
आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले में शनिवार रात एक्सीडेंट में डॉक्टर की मौत हो गई. वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे. जसराना थाना क्षेत्र के एटा रोड पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. पुलिस ने घायल डॉक्टर को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.
मृतक डॉक्टर का नाम गौरव कुमार निवासी अलीगंज रोड एटा है. वह एफएस मेडिकल कॉलेज शिकोहाबाद में रेजिडेंट मेडिकल आफिसर थे. वह यहां तीन वर्ष से थे. दो भाइयों में बड़े डॉक्टर गौरव दो बच्चों के पिता थे. बताया जाता है कि वह रात को नौ बजे डयूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है.