आगरालीक्स…आगरा में दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम…
आगरा में सर्दी ने अब पूरी तरह से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम को गलन पड़ना शुरू हो गई है. दिन में धूप निकल रही है लेकिन धूप में भी सर्दी का अहसास हो रहा है, जिसके कारण तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है. गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह से यानी सोमवार से आगरा में धुंध या कोहरा छाने की संभावना है. तापमान में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.