आगरालीक्स…आगरा में फिर से बढ़ने लगा तापमान. कल से आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री सेल्सियस के पार
आगरा में दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. तापमान फिर से बढ़ने लगा है. बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग ने कल से आगरा में मौसम फिर से साफ होने की संभावना जताई है. तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.