Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: The temperature will drop rapidly after November 6 in Agra. Cold weather is expected…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The temperature will drop rapidly after November 6 in Agra. Cold weather is expected…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 नवंबर के बाद तेजी से गिरेगा तापमान. ठिठुरनभरी सर्दी के बन रहे आसार…जानिए मौसम विभाग ने क्या बताई इसकी वजह और आज कितना रहा तापमान

अक्टूबर का महीना गुजरने के साथ ही मौसम में बड़े बदलाव होने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो 6 नवंबर के बाद से तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और इसका कारण है देश में एक साथ एक्टिव हुए दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक ड्राई नॉर्थ—वेस्ट हवाएं चल रही हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरती हुई मध्य भारत तक ठंडक लेकर पहुंचेंगी. 6 नवंबर से देश में इन डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर से लेकर मध्य भारत में दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के बाद करीब 65 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है. मानसून की विदाई भी देर से हुर्ठ तो सर्दी भी ज्यादा पड़ेगी. इस साल सर्दी अधिक पड़ने की संभावना है और दिसंबर से कड़ाके की सर्दी हो जाएगी.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिलहाल मौसम सामान्य है. दिन में तेज धूप पड़ रही है तो शाम होने के बाद हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक उिग्री सेल्सियस अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

error: Content is protected !!