आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर हुए भीषण एक्सीडेंट में तीसरे मृतक की भी हुई पहचान. कैंटर चालक के खिलाफ 304 में हुआ मुकदमा दर्ज..एक्सीडेंट यह वीडियो भी देखें
आगरा में मंगलवार शाम को थाना सिकंदरा क्षेत्र में हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीसरे मृतक की भी पहचान कर ली गई है. इसके अलावा आरोपी कैंटर चालक तारिक के खिलाफ मृतकों के परिजनों की तहरीर पर धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. हादसे में मृतक तीसरे व्यक्ति का नाम 45 वर्षीय धर्मेंद्र गुप्ता है. वह बल्केश्वर के किशन नगर के रहने वाले थे. इनके अलावा टेढ़ी बगिया के रहने वाले जाकिर और 30 साल के कबीर नगर, दयालबाग निवासी धर्मेंद्र हैं. कई घायलों की हालत गंभीर है.
आगरा में नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात नौ जनवरी को सात बजे मथुरा की तरफ से आ रहे कंटेनर के सामने कैलाश मोड की तरफ से आ रही कैब आ गई, कंटेनर के ब्रेक नहीं लगे और कैब में पीछे से टक्कर मार दी, कैब आगे चल रही कार में जा घुसी. कैब और कार को टक्कर मारने पर लोगों ने शोर मचा दिया. कंटेनर चालक ने ब्रेक नहीं लगाए और स्पीड़ बढ़ा दी.
गुरुद्वारा गुरु के ताल पर बैरियर को तोड़ा
कंटेनर चालक ने बाईंपुर मोड पर दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया, इसके बाद सिकंदरा चौराहे पर तीन कार में पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद भी कंटेनर नहीं रुका. पुलिस को सूचना मिलने पर गुरु द्वारा गुरु का ताल पर कंटेनर को रोकने के लिए बैरियर लगा दिया. कंटेनर पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए आगे निकल गया.
कार और बाइक को चपेट में लेने के बाद दीवार में टकराया कंटेनर
कंटेनर गुरुद्वारा गुरु के ताल से सर्विस रोड पर दौड़ने लगा, लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, डीवीवीएनएल कार्यालय के सामने ट्रक ने दो कार और एक बाइक को चपेट में ले लिया. इसके बाद दीवार में जा घुसा. कंटेनर के दीवार में टकराते ही स्थानीय लोग आ गए.
हादसे में तीन की मौत, एक की शिनाख्त नहीं
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि हादसे में नौ लोग घायल हुए. इन सभी को एसएन में भर्ती किया गया. डॉक्टरों ने तीन की मौत की पुष्टि की है.