आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी में लगा यूपी ट्रेड शो 2025, स्वदेशी मेला. 80 से ज्यादा स्टॉल. दीपावली से ठीक पहले खरीदारी का एक बड़ा मंच
आगरा के जीआईसी ग्राउंड पंचकुइयां पर यूपी ट्रेडशो 2025, स्वेदशी मेला का शुभारंभ किा गया है. इसका आयोजन प्रदेश के 75 जनपदों में किया जा रहा है जिससे की हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किए जा रहे उत्पादों को विपणन एवं दीपावली महापर्व के अवसर पर आमजनमानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी का अवसर प्राप्त हो सके. इस मेले में 80 से ज्यादा स्टॉल हस्तशिल्पियों, कारीगरों, उद्यमियों द्वारा लगाये गये है. 10 स्टॉल विभागों द्वारा संचालित योजनाओं को आमजनमानस को लाभान्वित करने के लिये लगाये गये है. खान पान के स्टॉल, 10 स्टॉल मुख्यमंत्री युवा विकास उद्यमी योजना के व्यापार मॉडल, फ्रेंचायसी मॉडल के लगाये गये है एवं कार्यालय से योजनान्तर्गत लाभान्वित सफल इकाईयां द्वारा भी यहाँ स्टॉल लगाये गये हैं. आगरा के पेठे, मार्बल, लेदर प्रोडक्ट्स, लखनऊ की चिकनकारी, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, मैनपुरी की जरी जरदोजी के उत्पाद, मथुरा की ठाकुर जी की पोशाकें, खादी विभाग के उत्पाद, स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद का भी विकय हेतु यहाँ स्टॉलों में प्रदर्शन किया गया है.
इसका उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य ने कहा कि इस मेले का आयोजन स्वदेशी को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया है.यह मेला 09 से 18 अक्टूबर तक चलेगा. प्रदेश में हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को दीपावली से ठीक पहले उनके उत्पादन को बिक्री का एक बड़ा मंच देने के साथ ही, जीएसटी की दरों में की गई कमी का लाभ छोटे व्यापारियों, आमजन को भी मिले, इस स्वदेशी मेले के द्वारा प्रयास किया गया है, मेले में 80 से अधिक स्टॉल, खान-पान व्यंजनों व बिजनेस मॉडल भी लगाए गए हैं, इस स्वदेशी मेले से स्थानीय उद्यमियों को उत्पादन की बिक्री में सहयोग प्राप्त होगा, उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपने परिवार को एक दिन यह मेला दिखाने अवश्य लायें और दीपावली के त्यौहार से पूर्व घर की जरूरतों का सामान स्वदेशी उत्पाद का प्रयोग कर मनायें.