आगरालीक्स…आगरा में संरक्षित स्मारक जोहरा बाग की ऊपरी मंजिल गिरी. इसका संरक्षण होना था लेकिन इंतजार करते करते हो गया ये हाल
आगरा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक जोहरा बाग की ऊपरी मंजिल गिर गई है. चीनी का रोजा के नजदकी स्थित इस स्मारक की ऊपरी मंजिल आज सुबह गिर गई. इस स्मारक के संरक्षण का कार्य होना था लेकिन इंतजार करते करते इसका ये हाल हो गया. करीब 10 साल पहले इसका संरक्षण का काम किया गया था.
बताया जाता है कि इसमें मिट्टी की चिनाई थी. ऊपर से प्वाइंटिंग का काम हो रहा था. स्मारक तक पहुंंचने का कोई रास्ता न होने से चीनी का रोजा में सरंक्षण का काम पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था. इस संबंध में अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि जोहरा बाग की ऊपरी मंजिल गिरी है. इसका शीघ्र ही मूल स्वरूप में संरक्षण कराया जाएगा.