आगरालीक्स…अगले सप्ताह से शुरू हो रहा शादियों का सीजन. देवोत्थान एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां. नवंबर दिसंबर में 11 दिन शुभ मुहूर्त…जानिए कब से शुरू होगा खरमास
चार माह की योगनिद्रा के बाद देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु जागेंगे और इनके जागते ही मांगलिक कार्यों पर लगा विराम समाप्त हो जाएगा. शादियों की शहनाइयां गूंजने लगेंगी. घर आंगन में विवाह की तैयारियां शुरू होंगी तो मंदिरों में तुलसी शालिग्राम विवाह के आयोजन आस्था और उल्लास के साथ होंगे.
11 दिन शुभ मुहूर्त
इस बार नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए कुल 11 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं. नवंबर में विवाह के लिए 21, 24, 25 और 26 नवंबर को शुभ मुहूर्त हैं तो वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर को विवाह के योग हैं. इस तरह दोनों महीनों में कुल 11 दिन विवाह के होंगे. 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा जो कि 14 जनवरी तक चलेगा.