आगरालीक्स…शादी में जा रहे हैं तो घर को बंद करके जाना पड़ सकता है भारी. आगरा में चोरी की वारदात. शादी में गया था परिवार
आगरा में शादियां शुरू होते ही चोरों ने बंद मकानों में चोरी करने के मौके भुनाने शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार रात को चोरों ने धनौली में एक बंद घर को निशाना बना लिया और यहां से जेवरात और कैश चोरी कर ले गए. पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया था, आज सुबह चोरी की वारदात सामने आई. मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है.

यहां का है मामला
धनौली में निखित विहार फेज 1 कॉलोनी है. यहां इसहाक उसमानी अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अछनेरा एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. घर में ताला लगा गए थे. आज सुबह जब वह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच पड़ताल की तो पता चला कि चोर घर के अंदर से 20 हजार रुपये कैश और करीब 30 हजार के आभूषण चोरी कर ले गए हैं. पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है.