आगरालीक्स…धूमधाम से निकल रही थी बारात, जमकर नाच रहे थे बाराती. दुल्हन के दरवाजे पर बारात के पहुंचते ही हुई पुलिस की धमाकेधार एंट्री….
यूपी के कासगंज जिले में शादी के दौरान कुछ ऐसा जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए. क्या बाराती और क्या घराती…हर कोई हैरान और परेशान. मामला दूल्हे की दूसरी शादी का है. यहां धूमधाम से बारात निकल रही थी और बाराती जमकर डांस भी कर रहे थे लेकिन दुल्हन के दरवाजे पर बारात के पहुंचते ही पुलिस की एंट्री होती है और पुलिस को लेकर आती है दूल्हे की पहली पत्नी. पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेती है और शादी नहीं हो पाती हे.
ये है पूरा मामला
मामला कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र का है. यहां शुक्रवार की देर रात बारात में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हे की पहली पत्नी पुलिस को लेकर यहां पहुंच गई और शादी रोकने की कहने लगी. महिला के साथ उसके परिवार के सदस्य भी आए थे. पुलिस को देखकर दूल्हे व दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए. कुछ ही देर में अफरातफरी मच गई. बताया गया है कि दूल्हा बना पंकज का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था और 2017 में पत्नी की ओर से उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकराया गया. पत्नी का आरोप था कि उसका पति नशे में मारपीट करता था.

दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था लेकिन तलाक नहीं हुआ है. पंकज की दूसरी शादी की जानकारी जब उसकी पहली पत्नी को हुई तो वह शादी में पहुंच गई और शादी रुकवा दी. पुलिस का कहना है कि दूसरी शादी की जानकारी मिली. पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया. बाद में दोनों पक्षों में तलाक के बाद शादी करने पर सहमति बनी है. कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. दूल्हे को रिहा कर दियागया है.