आगरालीक्स…आगरा में बारिश का क्रम जारी रहेगा. 26 और 29 मार्च को भी बारिश की संभावना. गर्मी से अभी मिलती रहेगी राहत. जानें आज का तापमान
आगरा में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है. बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. तापमान सामान्य से नीचे है. सोमवार को भी सुबह से काले बादलों का डेरा आगरा में लगा रहा और बूंदाबांदी भी होती रही. हालांकि दोपहर बाद धूप निकली है लेकिन गर्मी से राहत रही है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह क्रम अभी जारी रहेगा और 26 और 29 मार्च को भी आगरा में बारिश के आसार हैं.मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 23/03/26) 26.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/03/26) 17.6
Departure from Normal(oC) -1.2