आगरालीक्स…आगरा—दिल्ली नेशनल हाइवे पर पानी ही पानी. मथुरा जा रहे हैं तो मुसीबत में फंस सकते हैं. 10 किमी. तक लग गया आज जाम…
आगरा से मथुरा होकर हाइवे से दिल्ली जा रहे हैं तो मथुरा में आपके लिए यह सफर मुसीबत और मुश्किलों से भरा हो सकता है. इसका कारण है मथुरा के बाद गांव के पास बारिश हाइवे पर भरा बारिश का पानी. यहां इतना पानी भरा हुआ है कि इसके कारण कई किलोमीटर तक लंबा जाम कल भी लगा और आज भी. लोगों को यहां से गुजरने के लिए 5 घंटे तक जूझना पड़ रहा है. 36 घंटे बाद भी इस रोड पर लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी है.
भीतरी रास्तों से जा रहे वाहन
रिफाइनरी थाना के बाद गांव के पास बन रहे पुल के कारण यह जाम लगा है. निर्माणाधीन पुल के चलते हाइवे पर सिंगल रोड से भारी वाहन गुजारे गए. बरसात से सड़क जगह जग टूट गई है. इससे वाहन बहुत धीमी गति से निकल रहे हैं. पानी अधिक भरा होने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लगी हैं. जाम से बचने के लिए लोग बरारी से बंबोरी एवं लाडपुर करनावल कोयला अलीपुर होते हुए रांची एवं टाउनशिप होकर निकल रहे हैं.