आगरालीक्स…डॉक्टर्स डे पर आगरा के चिकित्सा क्षेत्र के क्षत्रपों का सम्मान. एनएमओ ने चिकित्सा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वालों को दिया धन्वंतरि पुरस्कार..
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय आगरा में एनएमओ के द्वारा चिकित्सक दिवस की पूर्व संध्या पर विरासत का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में एनएमओ द्वारा आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संयोजन डा पवन गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार, एनएमओ ने तथा अध्यक्षता एनएमओ आगरा के कार्यकारी अध्यक्ष डा. वनज माथुर ने किया.
प्रोफ़ेसर दिनेश सिंह राठौर ने एनएमओ की स्थापना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं कार्यक्रमों का परिचय दिया. डा पावन गुप्ता ने चिकित्सक वर्ग तथा समाज के बीच विश्वास स्थापित करने तथा उपचार की लागत कम करने पर ज़ोर दिया. डा एमएम सिंह ने सस्ते उपचार के लिए जांच से बजाए क्लीनिकल परीक्षण के गुरों में महारत तथा प्रथमिकता का महत्व समझाया. डा. वीके जैन, ह्रदय रोग विशेषज्ञ ने ह्रदय रोग से बचने के लिए पारंपरिक भारतीय जीवन शैली तथा खान पान अपनाने का मंत्र दिया. डा. रजनीश ने मरीज़ों की समस्याओं के संवेदनशील होने तथा चिकित्सक एकता की अपील की.
एनएमओ के द्वारा पिछड़े व दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा एवं जन जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए डा आरती अग्रवाल तथा उनकी टीम को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में चिकित्सा जगत में अतुलनीय योगदान देने के लिए डा. आनंदी लाल व्यास, सर्जन डा आर.एस. गिल, वरिष्ठ ई.एन.टी. सर्जन डा वीके जैन, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा एम.एम. सिंह वरिष्ठ फिजीशियन डा ए. के. गुप्ता ए.पी.आई. कार्यकारिणी डा अतुल कुलश्रेष्ठ अध्यक्ष वृद्धावस्था रोग सोसायटी आदि को धन्वंतरि पुरस्कार से सम्मानित किया गया.