Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: There was a shower of gifts at the Youth Fest Shankhnaad-3 Geeta Olympiad in Sursadan, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: There was a shower of gifts at the Youth Fest Shankhnaad-3 Geeta Olympiad in Sursadan, Agra…#agranews

334

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में गूंजा हरे राम, हरे कृष्ण. इस्कॉन द्वारा यूथ फैस्ट शंखनाद-3 गीता ओलम्पियाड में हुई उपहारों की बौछार, लैपटॉप, साइकिल से लेकर 300 सांत्वना पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

फल की आशा किए बिना अपना कर्तव्य निभाते रहें। परिणाम ईश्वर पर छोड़ दें और कर्म करें। सफलता के लिए उत्साह, निश्चय और धैर्य बहुत आवश्यक है। परन्तु सफलता प्राप्ति में हमारा मन सबसे बड़ा बाधक है। मन को संतुलित कर लिया तो वह आपका मित्र अन्यथा शत्रु बन जाता है। हवा की गति को नियंत्रित किया जा सकता है परन्तु हठीले और चंचल मन को सिर्फ गीता का अभ्यास ही नियंत्रित और सही मार्ग पर ला सकता है। जीवन का सत्य है गीता। मन को कर्तव्य की ओर केन्द्रित करें। अर्जुन की तरह लक्ष्य प्राप्ति के लिए मन को संतुलित कर लक्ष्य की ओर बढ़ें।

इस्कॉन (अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) द्वारा सूरसदन में आयोजित शंखनाद-3 गीता ओलम्पियाड (पुरस्कार वितरण समारोह) में विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए इस्कॉन के गोपाल कृष्ण स्वामी महाराज ने कहा कि अतीत, वर्तमान और भविष्य में सबसे मूल्यवान वर्तमान है। जो बीत गया और जो आगे है उसकी चिन्ता न करें। जो सामने है वही कर्तव्य है। विद्यार्थियों के लिए वर्तमान में नया अध्ययन ही उनका कर्तव्य है। कहा कि शरीर आत्मा का वस्त्र है और मनुष्य सबसे श्रेष्ठ प्राणी है। मनुष्य का जन्म दुर्लभ है। क्योंकि विवेक और चिन्तन सिर्फ मनुष्य के पास है। मनुष्य का जन्म चेतना के विकास के लिए है।

लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि जीवन में लोभ, मोह हावी हो जाए तो सिर्फ गीता ही जीवन के सत्य से परिचय कराती है। हमारा सौभाग्य है कि गीता हमारे देश का ग्रंथ है। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रील प्रभुपादजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर किया गया। अतिथियों का स्वागत इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। संचालन अदिति गौरांगी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दशावतार प्रभु, हरविजय प्रभु, शैलेन्द्र अग्रवाल, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, नितेश अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, सुशील गुप्ता, सुरेश चंद गर्ग, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, शैलेश बंसल, शाश्वत नन्दलाल, सत्या नारंग आदि उपस्थित थे।

वंशिका ने जीता लैपटॉप, साइकिल भी मिली उपहार में
सुन्दरलाल मैमोरियल इंटर कालेज की वंशिका ने लैपटॉप जीतकर गीता ओलम्पियाड में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं युवराज चतुर्वेदी, अग्रित गुप्ता दूसरे व तृतीय स्थान पर दीपाकुमारी, आदर्श सिंह, रिदिमा राणा, अनुत्तरा शर्मा, नव्या तिमोरी रहीं। जूनियर वर्ग में प्रथम अविका शर्मा, दूसरे स्थान पर समर्थ गुप्ता, तीसरे स्थान पर रिषभ शर्मा रहे। सब जूनियर वर्ग में प्रथम आरुष करमचंदानी, अरिहन्त सिंह, रोशनी खन्ना, यथार्थ कटारा, दूसरे स्थान पर आदित्य राय, काव्या यादव, तीसरे स्थान पर यश खंडेलवाल अनन्या कुमारी रहीं। इसके साथ 300 विद्यार्थियों को प्रमाण प्रदान किए गए।

हरे रामा हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमें अतिथि…
श्रीहरि की भक्ति के रंग विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऐसे बिखरे की हर तरफ हरे राम हरे कृष्णा… के उद्घोष गूंजने लगा। रुचि शर्मा के मार्गदर्शन में गोपालम गिरिराज, राज धरणम…, श्रीराधा कृष्णाय, नमो नमः…, महाभारत कथा का मंचन देख तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की अलौकिक छवि के किरदारों ने हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन पर प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। रंगोली से परिसर को सजाया गया।

15 जनवरी को होगी थिंक गीता-लिव गीता प्रतियोगिता
गीता ओलम्पियाड में 15 जनवरी को आयोजित होने जा रही थिंक गीता लिव गीता प्रतियोगिता की घोषणा डॉ. रंजना बंसल ने करते हुए बताया कि प्रतियोगिता सभी स्कूलों के लिए ओपन है। चार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को कॉसमॉस मॉल में घोषित किया जाएगा। इच्छुक स्कूल कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में सम्पर्क कर प्रतियोगिता के फार्म प्राप्त कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!