आगरालीक्स…आगरा में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं ये लोकेशन.. रियल एस्टेट कारोबार में आने लगा बूम
हर कोई चाहता है कि उसका अपना एक घर हो और वो ऐसी जगह हो जहां उसे सारी सुख सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें, लेकिन कोरोना के कारण रियल एस्टेट सेक्टर में काफी डाउनफाल देखने को मिला था. प्रॉपर्टी के दामों में भारी गिरावट भी आई थी लेकिन अब कोरोना बीते दौर की बात है और एक बार फिर से इस कारोबार में बूम आता हुआ दिखाई दे रहा है. आगरा में लोग अब प्रॉपर्टी खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसके लिए वो शानदार लोकेशन भी तलाश कर रहे हैं.

आगरा को ताजनगरी भी कहा जाता है. हजारों पर्यटक यहां रोजाना ताजमहल सहित अन्य स्मारकों के दीदार के लिए आते हैं. आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट भी चल रहा है और आने वाले कुछ महीनों में आगरा में मेट्रो ट्रेन भी दौड़ती हुई दिखाई देगी. आगरा के इस विकास के कारण यहां का आबादी क्षेत्रफल भी काफी बढ़ गया है. मथुरा रोड पर रुनकता तक शानदार मल्टीस्टोरीज और कॉलेजेस बन चुके हैं तो वहीं एत्मादपुर तक रिंग रोड और भविष्य में ग्रेटर आगरा जैसे प्रोजेक्ट प्लान किए जा रहे हैं. फतेहाबाद रोड अब कुंडौल तक वीआईपी एरिया होने लगा है. कई शानदार सोसाइटीज और स्कूल्स यहां यहां बन चुके हैं.
इन लोकेशन पर संबसे ज्यादा फोकस
आगरा में लोग अपना घर शानदार लोकेशन पर बनाना चाह रहे हैं. इसके लिए जिन लोकेशंस पर सबसे ज्यादा नजर हैं उनमें हैं
शहर के अंदर
कामायनी के सामने भावना एस्टेट
दयालबाग
कमला नगर
बल्केश्वर
सिकंदरा
लॉयर्स कॉलोनी
ताजनगरी
सदर
मधु नगर
आगरा कैंट
पश्चिमपुरी
शास्त्रीपुरम
इंडस्ट्रियल एरिया
कालिंदी विहार
महर्षि पुरम
केके नगर
देवनगर
शहर से आउट
रुनकता
एत्मादपुर
बमरौली कटारा
रोहता
ग्वालियर रोड
जलेसर रोड
जगनेर रोड
बिचपुरी
पथौली