आगरालीक्स…जरूरी खबर, आगरा से झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस और इंटरसिटी तीन दिन के लिए कैंसिल…जानें क्या है कारण
आगरा से झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन दिन के लिए कैंसिल की गई हैं. रेलवे द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मुरैना स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग का काम किया जा रहा है. इसके चलते क्रॉस ओवर संख्या 101 ए एंड बी की शिफ्टिंग की जाएगी. ऐसे में 23 से 25 जून तक सभी ट्रेनलों को 20 से 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा जबकि गाड़ी संख्या 12279/12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 11807/11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंंट और गाड़ी संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई-आगरा कैंट झांसी से आगरा कैंट के बीच निरस्त रहेगी.
