आगरालीक्स…आगरा में सर्दी बढ़ते ही चोरी की वारदातें भी बढ़ी. छत के रास्ते घर में घुसे बदमाशों ने ज्वैलरी, कैश और कीमती कपड़े किए चोरी
आगरा में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं. रात को अब चोर मौका पाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. बीती रात चोरों ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित एक घर में चोरी को अंजाम दिया और चोर यहां से ज्वैलरी, कैश और कीमती कपड़े चुरा ले गए. थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी गई है.

छत के रास्ते घुसे बदमाश
टेढ़ी बगिया के दीपक विहार में रहने वाले इंद्रजीत पुत्र सुखवीर सिंह देर रात को एक कार्यक्रम में हाथरस के लिए गए हुए थे. घ्ज्ञर में पत्नी रोमा व दो बच्चे थे. रात को किसी समय चोर छत के रास्ते से इनके घर में घुस आए और घर में रखे करीब 70 हजार रुपये के आभूषण, 26 हजार कैश और कीमती कपड़े चोरी कर ले गए हैं. चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना एत्माद्दौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है.