आगरालीक्स…आगरा में ज्वैलरी शॉप से लाखों के गहने और कैश ले गए चोर. दुकान खोलकर देखा तो उड़ गए होश…
सर्दी अपने चरम पर हैं और शहर में चोरी की वारदातें भी चरम पर पहुंच गई हैं. आए दिन चोरी की वारदातें शहर में हो रही हैं. बीती रात भी चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान के अंदर से लाखों रुपये के जेवरात और कैश चोरी कर ले गए. सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
घटना शहीद नगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है. शमसाबाद रोड में बालाजी ज्वैलर्स नाम से दुकान है. दुकान मालिक मोहित बंसल ने बताया रात को नौ बजे दुकान बंद करके घर चले गए. सुबह पड़ोसी दुकानदार ने सूचना दी कि दुकान का शटर खुला हुआ है. इस पर वह वहां पहुंचे तो दुकान के अंदर देखा सामान बिखरा हुआ था. पुलिस को फोन करके सूचना दी. सूचना पर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर सुबूत जुटाए हैं. सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई है. बताया जाता है कि चोर लाखों के गहने और कैश ले गए हैं.