आगरालीक्स …आगरा में डीएम के निर्देश पर स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई।
आगरा में बुधवार को धूप निकल आई लेकिन सर्द हवा चल रही है। ऐसे में कक्षा 8 तक के स्कूलों की छुट्टी 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वर्तमान में अत्यधिक ठण्ड/शीतलहर/घना कोहरा होने के दृष्टिगत जनपद आगरा के कक्षा-01 से 08 तक संचालित राजकीय/अर्द्धशासकीय सहायता। प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के समस्त विद्यालयों में इस कार्यालय के आदेश पत्रांक 20694-20701/2023-24 दिनांक 06.01.2024 के अनुक्रम में दिनांक 11.01.2024 से दिनांक 13.01.2024 तक का अवकाश घोषित किया जाता है। 14 जनवरी को रविवार है. ऐसे में फिलहाल 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
कक्षा 9 से 12वीं तक के नहीं आए अभी आदेश
बता दें कि 10 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूल बंद करने आदेश जारी किए गए थे लेकिन आज जो अभी आदेश आए हैं वह कक्षा 8वीं तक के आए हैं जिसमें 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूल बंद रखने के कोई आदेश नहीं आए हैं, अगर आदेश नहीं आते हैं तो कल से कक्षा 9वीं से स्कूल खुलेंगे.