आगरालीक्स…आगरा में इस बार खाइए ‘तहलका घेवर’..घेवर की स्पेशल वैरायटी, जानिए क्या है इसकी खासियत और रेट्स…घेवर की 10 और वैरायटियां भी जानें, सबसे महंगी 25 हजार किलो वाली….
सावन का महीना शुरू हो रहा है और आगरा में इससे पहले ही घेवर की मिठास फैल गई है. सावन और रक्षाबंधन स्पेशल घेवर इस समय सबसे अधिक डिमांड में है. यही कारण है कि आगरा के मिष्ठान्न विक्रेताओं ने अभी से घेवर की कई वैरायटियां बनाना शुरू कर दी हैं. और इस बार घेवर की नई वैरायटी 'तहलका घेवर' सामने आई है. मिष्ठान्न विक्रेताओं ने तहलका घेवर को स्पेशल वैरायटी में शामिल किया है. इसके अलावा 10 से 15 अतिरिक्त वैरायटियां भी घेवर की इस समय मौजूद हैं.
तहलका घेवर के बारे में जाने
तहलका घेवर को एक "तहलका" मिठाई के रूप में प्रचारित किया गया है, जो अपने अनोखे स्वाद और फ्लेवर के कारण लोकप्रिय हो रहा है. यह सामान्य घेवर से अलग है क्योंकि इसमें कई फ्लेवर हैं और सूखे मेवों का अधिक इस्तेमाल किया गया है. इसे "मॉडर्न" घेवर भी कहा जाता है. आगरा में तहलका घेवर की कीमत 1000 रुपये से 1400 रुपये किलो के बीच है.
गोल्डन घेवर
हर बार की तरह इस बार भी गोल्डन घेवर भी चर्चाओं में है. यह घेवर वैसे अपनी कीमत को लेकर ज्यादा अधिक चर्चा में है. इसका एक पीस जहां 700 रुपये के आसपास के है तो वहीं किलो के हिसाब से इसकी कीमत 25 हजार रुपये से अधिक की है. इस घेवर पर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है. ब्रज रसायनम के संचालक उमेश गुप्ता ने बताया कि धनी परिवारों की महिलाएं अपने भाइयों को राखी के पर्व पर इम्युनिटी बूस्टर देने के लिए अभी से इस खास घेवर का ऑर्डर दे रही हैं.

इन वैरायटियों में भी घेवर
मलाई घेवर — 500 रुपये से 700 रुपये किलो
केसरिया घेवर — 700 से 800 रुपये किलो
चॉकलेट घेवर — 700 से 800 रुपये किलो
स्ट्रॉबेरी घेवर — 1000 रुपये किलो
सादा घेवर शुगर फ्री — 700 से 800 रुपये किलो
केसरिया घेवर शुगर फ्री — 900 से 100 रुपये किलो
इनके अलावा मैंगो घेवर, पिस्ता घेवर, चिलकोजा घेवर भी प्रमुख रूप से मौजूद हैं.
