आगरालीक्स…आगरा में इस बार ताज महोत्सव बहुत खास होने वाला है. आगरा आने वाले कलाकारों की लिस्ट आई सामने…लता मंगेशकर, ऋषिकपूर, बप्पी लहरी को भी दिया जाएगा tribute….
आगरा में दो साल बाद ताज महोत्सव लगने जा रहा है. शिल्पग्राम में लगने वाले आगरा के इस फेमस महोत्सव की शुरुआत इस बार 20 मार्च से हो रही है, जो कि 29 मार्च तक चलेगा.. कोरोना के कारण पिछले दो साल से इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका है, लेकिन इस साल कोरोना की तीसरी लहर पर लगभग पूरी तरह से नियंत्रण है और न ही किसी प्रकार की कोई पाबंदी. ऐसे में इस बार ताज महोत्सव को बहुत ही खास मनाया जाएगा. इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. बड़ी बात ये है कि आगरा में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, बप्पी लहरी और ऋषि कपूर को tribute दिया जाएगा.
ताज महोत्सव में आने वाले कलाकारों की लिस्ट भी आ गई है. जानिए किस दिन क्या होगा आयोजन और कौन से कलाकार देंगे प्रस्तुति…
20 मार्च — पं. बिरजू महाराज को समर्पित प्रस्तुति पं. जयकिशन महाराज द्वारा दी जाएगी. इसके साथ ही बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा भी इस दिन अपनी प्रस्तुति देंगे.
21 मार्च — आमेरिका गॉट टैलेंट के श्रेय खन्ना डांस ग्रुप और कबीर कैफे बैंड इस दिन कार्यक्रम पेश करेंगे.
22 मार्च — इस दिन शिल्पग्राम में कॉमेडी नाइट होगी. सुनील पाल, राजन श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी अपनी कॉमेडी से गुदगुदाएंगे.
23 मार्च — लता मंगेशकर, ऋषि कपूर व बप्पी लहर की यादव में श्रद्धांजलि दी जाएगी. सारेगामा के जीवनी भेलांदे दिवाकर, इंडियन आइडल के संदीप बत्रा और सारेगामा फेम प्रियंका वैद्य प्रस्तुति देंगे.
24 मार्च — folk night.
25 मार्च — स्वराग बैंड प्रस्तुति देंगे.
26 मार्च — ए. हरिहरन का भजन व गजल गायन होगा.
27 मार्च — इस दिन सितारे आगरा के परफॉर्मेंस देंगे.
28 मार्च — रियलिटी स्टार सचिन शर्मा और निष्ठा शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे.
29 मार्च — इस दिन बॉलीवुड नाइट होगी जिसमें बी पराक शामिल होंगे.
- 12 March 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: This time the Taj Mahotsav will be very special. These artists will give performances...#agranews
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Taj Mahotsav 2022
- Taj Mahotsav 2022 Agra
- Taj Mahotsav 2022 Update