आगरालीक्स:……Agra News: वीडियो देखें आगरा में ज्वैलर्स से लूट करने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, यक्ष ऐप की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंची।
आगरा के अटूस गांव के रहने वाले नीरेश वर्मा की बिचपुरी में मां कैला देवी ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। वे हर रोज सुरक्षा के लिहाज से दुकान से घर जाते समय ज्वैलरी बैग में लेकर जाते थे। 17 मार्च को वे रात को अपने घर बाइक से लौट रहे थे, बैग में करीब 65 ग्राम सोने की ज्वैलरी सहित करीब आठ लाख की ज्वैलरी थी। बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग लूट लिया, नीरेश ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे भाग गए। ( Agra News: Three arrested in Jeweller Loot case in Agra, Video )
यक्ष ऐप से पुलिस को मिला सुराग
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो उन्हें दो बाइक पर बदमाश दिखाई दिए। जिसमें से एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। बदमाश ने एक जगह हेलमेट उतारा, वहां वह सीसीटीवी में आ गया। उसका आपराधिक रिकॉर्ड था ऐसे में सीसीटीवी से यक्ष ऐप के माध्यम से बदमाश को पुलिस ने चिन्हित कर लिया।
मुठभेड़ में तीन बदमाश अरेस्ट
एसीपी लोहामंडी के अनुसार, पुलिस ज्वैलर्स से लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। पथौली बिचपुरी नहर के पास सोमवार सुबह बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली, पुलिस मुठभेड़ में रोहित गोस्वामी पुत्र हरिप्रसाद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि उसके दो साथी अंकित भगौर व प्रिंस को अरेस्ट कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध तमंचा .315 बोर , 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस व 01 अदद अपाचे मोटरसाइकिल और लूट से संबंधित आभुषण बरामद किये गये।