आगरालीक्स…Agra News: आगरा से तीन कैफे संचालक लापता, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के शाहगंज के नरीपुरा क्षेत्र के रहने वाले विशाल, कुलदीप और कहरई मोड़, राजपुर के रहने वाले सोना ने छह महीने पहले कैफे खोला था, सोना पहले नरीपुरा में ही रहता था। बुधवार को सुबह 10.30 बजे कुलदीप और विशाल अपने घर पर थे उसी दौरान सोना का फोन आया, सोना ने कुलदीप और विशाल को गली के बाहर बुलाया। वहां सोना अपनी एक्सयूवी गाड़ी से पहले से खड़ा था और दोनों को अपने साथ लेकर चला गया। ( Agra News: Three cafe owner goes missing from Agra)
एक घंटे बाद मोबाइल हो गए स्विच आफ
करीब एक घंटे तक जब कुलदीप और विशाल नहीं आए तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल की लेकिन दोनों के मोबाइल स्विच आफ थे। उन्होंने सोना को फोन किया, उसके नंबर पर घंटी जा रही थी लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और कुछ देर बाद सोना का मोबाइल दोपहर दो बजे के बाद भीबंद हो गया।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
इस मामले में कुलदीप और विशाल के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस उस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही मोबाइल की लॉकेशन भी निकाल रही है जिससे दोनों का पता चल सके।