आगरालीक्स..Agra News: आगरा में सुबह सिकंदरा सब्जी मंडी जाते समय हादसा, एक की मौत, बस पलटने से 10 लोग घायल।
आगरा में गुरुवार सुबह रुनकता में टिर्री को वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में फरह के रहने वाले 62 साल के महेश कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
हाईवे पर पलटी बस
आगरा मथुरा हाईवे पर बुधवार रात को सिकंदरा क्षेत्र में बस पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।
हादसे में दो की मौत
आगरा के खेरागढ़ और जगनेर के रहने वाले 30 लोग लोडर से डावली, किरावली में नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। बुधवार रात में न्यू दक्षिणी बाईपास पर लोडर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।