आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट. कार और बोलेरो की हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत…
आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज कार और बोलेरो की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. दोनों वाहनों के आमने सामने आने पर यह हादसा हुआ है. हादसा फतेहाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 29 किलोमीटर पर हुआ है. हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं.
एक्सप्रेस वे पर आज आगरा से लखनऊ की ओर एक कार जा रही थी कि सामने लखनऊ से आगरा की ओर आ रही एक बोलेरो से उसकी आमने—सामने की भिड़ंत हो गई. बताया जाता है कि सामने से आ रही बोलेरो के चालक को नींद की झपकी आ गई जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रत होकर रॉन्ग साइड पर पहुंच गई और कार से उसकी टक्कर हो गई. जबरदस्त भिड़ंत से कार में बैठै पांच लोग बुरी तरह से फंस गए और इधर बोलेरो भी अनियंत्रित होकर पलट गई. सूचना पर चौकी इंचार्ज, यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए. क्रेन के जरिए कार के अंदर से फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला. दोनों ही गाड़ियों में पांच—पांच लोग सवार थे. हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्प्ताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.