आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं, दोबारा बढ़े केस। जानें आज कोरोना के कितने नए केस मिले और एक्टिव केस की संख्या कितनी पहुंची।
आगरा में जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को एक नया केस मिला था। कोरोना की जांच के लिए 24 घंटे में 2107 सैंपल लिए गए।
अब 14 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित नौ मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह आगरा में कोरोना के 14 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।