आगरालीक्स…आगरा पुलिस को मिली चोरी की गई 10 बाइकें. 3 बाइक चोर भी पकड़े. शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी..
आगरा की थाना अछनेरा पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से तीन वाहन चोरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी की गईं 10 बाइकें भी बरामद की हैं. ये शातिर चोर अपना शौक पूरा करने के लिए आगरा और भरतपुर में चोरी की बाइकों को बेचा करते थे. पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.पुलिस के अनुसार सोमवार रात को अछनेरा के सांधन रोड पर अंडरपास के पास चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान ही इन तीन चोरों को पकड़ा गया. पुलिस ने 10 बाइकों को इनके पास से बरामद किया जिसमें से सात बाइकों की पहचान कर ली गई है.पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोरों के नाम कृष्णपाल पुत्र राजवीर सिंह निवासी गा्रम लोरिया थाना कागारौल, अनुराग पुत्र रनवीर सिंह निवासी गढ़ी रामबल थाना फरह, मथुरा और अमित पुत्र विष्णु निवासी ग्राम नूरपुर हसैला थाना चिकसाना भरतपुर है. पुलिस के अनुसार ये चोर अपना शौक पुरा करने के लिए चोरी करते थे और बाइकों को भरतपुर व आगरा में बेचते थे. चोरों के खिलाफ आगरा और भरतपुर के कई थानेां के केस दर्ज हैं.