आगरालीक्स…. आगरा में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को वाहन ने रौंदा मौत।

आगरा के नुनिहाई निवासी शौकी की तीन साल की बेटी माहिरा सोमवार रात को घर के बाहर खेल रही थी, परिजन घर के अंदर थे। रात 10 बजे कोई वाहन निकला, उसने बच्ची को चपेट में ले लिया, खून से लथपथ बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी, डॉक्टर ने बच्ची को म्रत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी खंगाले जा रहे
परिजनों का कहना है कि एक कूरियर कंपनी की गाड़ी निकली थी, उसी ने माहिरा को चपेट में लिया है। थाना एत्माउददौला में तहरीर दी है, पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है जिससे वाहन का पता चल सके।
सांकेतिक फोटो