आगरालीक्स ….आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सख्ती, केंद्रों पर विविव के नियंत्रण कक्ष से जोड़ा गया, एमबीबीएस की परीक्षा में असफल छात्रों को मिलेगा एक और मौका।

आंबेडकर विवि में सोमवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में 21 अप्रैल की बैठक की संपुष्टि पर विचार किया गया तथा एमबीबीएस के संबंध में एन एम सी द्वारा दिये गए निर्देशों के आधार पर परीक्षा समिति ने एमबीबीएस केअसफल छात्रों को परीक्षा देने का एक और मौका देने पर मुहर लगा दी।
विवि में नियंत्रण कक्ष
परीक्षा नियंत्रक डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि जिलेवार उड़न दस्ता का गठन किया गया है विश्वविद्यालय द्वारा खंदारी परिसर में सीसीटीवी कैमरे से युक्त एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है कुछ भी संदेह होने पर टीम भेजी जाती है तथा वस्तुस्थिति से अवगत होते हैं इसी संबंध में आईटी संस्थान की टेक्निकल टीम विभिन्न कॉलेजों में भेजी गई है जहां पर डीवीआर ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं उन कॉलेजों की डीवीआर को विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष से लिंक किया जा रहा है, अन्य मुद्दे पर भी विचार किया गया। कुलपति प्रोफेसर आशु रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय की पूरी टीम परीक्षाओं को सुचितापूर्वक संपन्न कराने में लगी हुई है, सभी के सहयोग से यह संभव हो रहा है। प्रोफेसर यशपाल प्राचार्य कोसीकला महाविद्यालय, औटा की अध्यक्ष प्रोफेसर अनुराधा गुप्ता, औटा महामंत्री प्रोफेसर भूपेंद्र चिकारा आदि मौजूद रहे।