आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के कॉलेज और आवासीय संस्थानों में स्नातक में प्रवेश के लिए आज अंतिम तिथि, 95 हजार सीटें हैं खाली। ( Agra News: Today is last date for admission in DBRAU, Agra#Agra )
विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025- 26 से तीन वर्षीय स्नातक और चार वर्षीय स्नातक आनर्स में प्रवेश के लिए समर्थ पोेर्टल पर पंजीकरण के लिए आज यानी 15 जुलाई अंतिम तिथि है। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक पंजीकरण और 400 रुपये शुल्क जमा करने के बाद समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) लेने के बाद ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 520 कालेजों की स्नातक की 288464 सीटें हैं। डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप कि अनुसार समर्थ पोर्टल पर 93 हजार पंजीकरण हुए हैं, 15 जुलाई अंतिम तिथि है। इस तरह अभी भी विवि की 95 हजार सीटें खाली हैं।