आगरालीक्स ….आगरा में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पर पत्नी ने लगाए आरोप, तलाक लिए बिना कर ली दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज।
आगरा के शिव शक्ति बिहार कॉलोनी एत्मादउददौला निवासी डॉ. ह्रदयराम शर्मा 2018 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में शिकोहाबाद के अराब प्राथमिक केंद्र पर हैं। उनकी शादी 19 साल पहले सिदृधार्थ नगर निवासी नीलम देवी से हुई थी और दो जुड़वा बेटे हैं। नीलम देवी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की, आरोप लगाए कि उनके पति डॉ. ह्रदयराम शर्मा ने तलाक लिए बिना दूसरी युवती से शादी कर ली है और उसके साथ रह रहे हैं।

भेज दिया मायके
नीलम का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराली दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे, उत्पीड़न किया जा रहा था। साजिश के तहत नीलम को मायके भेज दिया। आरोप है कि डॉ. ह्रदयराम शर्मा ने एक अन्य युवती से शादी कर ली और उसके साथ रह रहे हैं, इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। इंस्पेक्टर एत्माउददौला सत्यदेव शर्मा का कहना है कि पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने के आरोप लगाए हैं, तहरीर पर 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।