आगरालीक्स…ताजमहल पर पर्यटक को आया हार्ट अटैक, बेटे ने सीपीआर देकर पिता को दीं सांसें. वीडियो देख आप भी बेटे के प्रयास की करेंगे सराहना
आगरा में ताजमहल पर उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया. लेकिन बुजुर्ग के बेटे ने बिना देरी किए अपने पिता को सीपीआर देना शुरू कर दिया. मुंह से मुंह लगाकर सांसें दी गईं और सीने को लगातार दबया जिसके बाद बुजुर्ग ने आंखें खोलीं. बाद में उनहें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बुधवार को दिल्ली के रहने वाले रामराज अपने बेटे व परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आए हुए थे. यहां ताजमहल देखने के दौरान ही रामराज के सीने में दर्द उठा और वो वहीं पर लेट गए और अचेत अवस्था में आने लगे. यह देखकर उनके बेटे ने बिना कोई देरी किए अपने पिता को सीपीआर देना शुरू कर दिया. सीने को बार—बार दबाया. उनके मुंह से मुंह लगाकर सांसें दी गईं और पानी डाला गया. थोड़ी देर में इस प्रयास से बुजुर्ग ने अपनी आंखें खोल दीं. बाद में उन्हें मिलिट्री अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है.