आगरालीक्स…नई दिल्ली—दरभंगा एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी भीषण आग. छह लोग झुलसे, यात्रियों में मची भगदड़, आगरा आने वाली कई ट्रेनें लेट…
नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही नई दिल्ली—दरभंगा एक्सप्रेस में आग भीषण आग लग गई. आग ट्रेन नंबर 02570 के जनरल कोचों में लगी है. ट्रेन इटावा के पास सरायभूपत स्टेशन पर रुकी है. इधर आग लगते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई. छह यात्री आग में झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.
जानकारी के अनुसार आग एस 1 और एस 2 कोच में लगी है. इन कोचों से इंजन समेत सभी कोचों को अलग कर दिया गया है. सूचना पर एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया है. सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग में सैकड़ों यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया है.