Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Traders donated 1461 units of blood in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Traders donated 1461 units of blood in Agra…#agranews

592

आगरालीक्स…आगरा में व्यापारियों ने 1461 यूनिट किया रक्तदान, इनमें 150 महिलाएं रक्तदाता भी. आगरा व्यापार मंडल ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर…

रविवार को दरेसी स्थित रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित तृतीय विशाल रक्तदान शिविर रविवार को ऐतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष रक्तदाताओं ने विगत वर्ष के 1036 यूनिट रक्तदान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1461 यूनिट रक्तदान किया। हर 2 घंटे में ढाई सौ लोगों ने एक बार में रक्तदान किया, जिसमें से 150 महिलाओं की भागीदारी भी प्रेरणा दायक रही।

मुख्य अतिथि अपना घर भरतपुर के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज ने कहा कि आगरा के लोगों की विशेषता है कि वह पात्र व्यक्ति और स्थान को दान करने में पीछे नहीं हटते। रक्तदान महादान है, इससे किसी का जीवन बचता है तो यह सबसे बड़ी सेवा है। आगरा ने आज जो 1461 यूनिट रक्तदान कर इतिहास रचा है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा।

केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रक्तदान संसार में एकमात्र ऐसा दान है जिससे स्वयं के जीवित रहते हुए किसी अन्य को भी जीवन प्रदान किया जा सकता है। यह शिविर आगरा की सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक है। व्यापार मंडल ने जो मिसाल कायम की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान शिविर ने सेवा और सुरक्षा दोनों का संदेश दिया है। राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने इसे “जनभागीदारी का सबसे बड़ा उदाहरण” बताया।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामबाबू हरित ने इसे “स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक क्रांति” की संज्ञा दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल की एकजुटता ही इस शिविर की सफलता का कारण है। मेयर हेमलता दिवाकर ने नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि “आगरा ने रक्तदान के क्षेत्र में पूरे देश में पहचान बनाई है।”

व्यापार मंडल का संकल्प और सफलता
अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सिर्फ रक्तदान ही नहीं बल्कि जीवन रक्षा और यातायात सुरक्षा दोनों का संदेश देना था। प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भेंट कर निज जीवन की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 1461 से अधिक आईएसआई मार्क का अच्छे ब्रांड के हेलमेट प्रत्येक रक्तवीर को वितरित किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!