आगरालीक्स ….आगरा में सुबह गर्मी और उमस के बीच जाम लगने से स्कूल जा रहे बच्चे हो रहे परेशान, हाईवे से लेकर अधिकांश सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से जाम लग रहा है। दोपहर में भी हालत बिगड़ रहे हैं।
आगरा में स्कूल खुलने और जगह जगह खोदाई और रूट डायवर्ट होने से जाम लगने लगा है। गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई है। इससे सबसे ज्यादा स्कूल जा रहे बच्चों को हो रही है। गुरुवार को भी सुबह से ही हाईवे पर जाम लगा रहा।

भगवान टॉकीज से आईएसबीटी तक जाम
गुरुवार को सुबह सुबह भगवान टॉकीज से आईएसबीटी के बीच फ्लाईओवर पर जाम लग गया। जाम लगने से स्कूल की बस और वैन फंस गई। इसी तरह से मटिया कटरा के साथ ही वजीरपुरा रोड पर जाम लग गया। इसमें भी स्कूल बस और वैन फंस गई।
दोपहर में भी लग रहा जाम
सुबह सात से 9 बजे तक बच्चे स्कूल जाते हैं और दोपहर 12 बजे के बाद स्कूलों की छुटटी होती है। इस दौरान शहर में जगह जगह जाम लग रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। बच्चे गर्मी और उमस में जाम में फंस रहे हैं।