आगरालीक्स ….अब गोवर्धन में सात कोस यानी 21 किलोमीटर की गिरिराज महाराज की परिक्रमा सात मिनट में की जा सकेगी। 10 जुलाई से उड़न खटोले की सुविधा शुरू होने जा रही है, मुणिया पूर्णिमा पर इस तरह भी परिक्रमा लगा सकेंगे।
गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने के लिए हर उम्र के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गिरिराज महाराज और राधा कुंड की सात कोस की परिक्रमा नंगे पांव लगाने के साथ ही रिक्शा में बैठकर भी लगाई जा रही है। निजी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। ऐसे में पर्यटन विभाग द्वारा परिक्रमा के लिए उड़न खटोले की सुविधा भी शुरू की जा रही है।

पैंठा गांव मेंबना हेलीपोर्ट
गोवर्धन के पैठा गांव में 494.65 लाख कीमत से स्थायी हेलीपोर्ट बनाया गया है।इस हेलीपोर्ट से उड़न खटोले उड़ान भर सकेंगे। इसके लिए एक कंपनी निरीक्षण भी कर चुकी है।
सात मिनट में लगेगी परिक्रमा
गिरिराज महाराज की परिक्रमा में चार से छह घंटे लगते हैं। बुजुर्गों को ज्यादा समय लग जाता है। मगर, उड़न खटोले की सुविधा शुरू होने से सात मिनट में परिक्रमा लगाई जा सकेगी। जिला पर्यटन अधिकारी, मथुरा डीके शर्मा का कहना है कि लखनऊ पर्यटन निगम को हेलीपोर्ट संचालन के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। 10 जुलाई से उड़न खटोला सर्विस शुरू हो सकती है।