आगरालीक्स….आगरा में स्कूल खुलने के साथ ही जाम लगने लगा है, आगरा में किन किन जगह पर लग रहा जाम, कैसे बच सकते हैं। समय से आफिस और घर पहुंचने के लिए क्या करें।
आगरा में गर्मियों की छुटटी के बाद सोमवार से सभी स्कूल खुल गए। पहले ही दिन सुबह से रात तक एमजी रोड, हाईवे से लेकर कालोनियों में जाम लगा रहा। गर्मी और उमस में लोग जाम से परेशान रहे। लोगों ने रास्ते बदल बदल कर निकलने की कोशिश की लेकिन जाम में फंस गए।
पालीवाल पार्क, वजीरपुरा, गांधी नगर में फंस सकते हैं जाम में
पालीवाल पार्क पर वजीरपुरा की तरफ वाला गेट बन रहा है, इससे यह रास्ता बंद है। सेंट पीटर्स, सेंट पेट्रिक्स सहित अन्य स्कूल के बच्चे इसी रास्ते से आते जाते हैं। पालीवाल पार्क का वजीरपुरा गेट बनने से रास्ता बंद है, इससे स्कूल वैन के साथ ही चार पहिया और दो पहिया वाहन वजीरपुरा में जज कंपाउंड होते हुए गांधी नगर की तरफ जा रहे हैं, इससे इस रोड पर भी जाम लग रहा है।

इस तरह जा सकते हैं
संजय प्लेस से कमला नगर जाने के लिए एमजी रोड होते हुए जाम सकते हैं, जाम में फंसने की आशंका कम है।
सुल्तानगंज की पुलिया पर जाम
गांधी नगर की तरफ से वाहन उल्टी दिशा में सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ आ रहे हैं, इससे सुल्तान गंज की पुलिया पर भी जाम लग रहा है।
दिल्ली गेट से लेकर आरबीएस कॉलेज पर जाम
आरबीएस कॉलेज पर मेट्रो का काम चल रहा है। इससे आरबीएस कॉलेज के सामने जाम लगा रहता है। यहां वाहनों के फंसने से दिल्ली गेट से लेकर प्रोफेसर कॉलोनी में जाम लग रहा है।
एमजी रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव
स्कूल खुलने से एमजी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है, इससे एमजी रोड पर रेड लाइट होते ही वाहनों की लंबी लाइन लग रही है और लोग जाम में फंस रहे हैं।
हाईवे पर सड़क बनने से जाम
आगरा दिल्ली हाईवे पर सड़क बनाई जा रही है, आधे रास्ते को बंद कर दिया जाता है, इससे भी जाम लगने लगा है। एक बार जाम लगने के बाद वाहन फंस रहे हैं।